होटल में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी महिला… तभी पहुंच गए ससुराल वाले… फिर हुआ जमकर हंगामा, पढ़िए पूरा मामला

होटल में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी महिला

अमरोहा। गजरौला में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में अपने प्रेमी के साथ रंग-रंगलियां मनाते समय महिला को उसकी ससुराल के लोगों ने पकड़ा है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों को चौकी पर ले आए लेकिन, बाद में मामला निपटा दिया गया। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

महिला के पकड़े जाने पर हुआ हंगामा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हसनपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए गजरौला में हाईवे पर भानपुर रेलवे फाटक से पहले एक होटल में आई थी। इसकी भनक महिला के ससुरालियों को भी लग गई। फिर देवर समेत कई ससुराल के लोग होटल में पहुंच गए और महिला को प्रेमी के साथ रंग-रंगलियां बनाते हुए पकड़ लिया। काफी संख्या में भीड़ जुटने पर हंगामा हो गया।

लिखित समझौते के बाद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
कुछ ही देर में 112 डायल व चौपला चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को चौकी पर आए। यहां पर दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए स्वेच्छा से एक साथ होटल में आने की बात बताई। फिर पुलिस ने लिखित रूप में पत्र लेकर दोनों पक्षों को भेज दिया। चौपला पुलिस चौकी प्रभारी नितेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि दोनों बालिग थे। स्वजन की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। बाद में दोनों पक्षों को भेज दिया गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...