आर्मी जवान की हत्या: सेना के जवान का तीन लोगों ने अपहरण कर किया मर्डर, छुट्टी पर घर आया था सिपाही

आर्मी जवान की हत्या

क्राइम डेस्क। मणिपुर में भारतीय सेना के एक जवान का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। सेना के जवान का शव इंफाल के खुनिंगथेक गांव से मिला है। सिपाही की पहचान सेरतो थांगथांग कोम के रूप में हुई है। मृतक जवान सेना की डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स प्लाटून में तैनात था और फिलहाल कांगपोकपी जिले के लेमाखोंग में तैनात था।

तीन लोगों ने किया अपहरण
खबर के अनुसार, जवान छुट्टी पर इंफाल पश्चिम के तरुंग स्थित अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान शनिवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सुबह करीब 10 बजे कोम का उसके घर से अपहरण कर लिया। मृतक जवान के 10 वर्षीय बेटे ने बताया कि तीन लोग उनके घर में दाखिल हुए थे। उस समय वह और उसके पिता बरामदे में काम कर रहे थे। बेटे ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने उसके पिता के सिर पर पिस्तौल रख दी और उसे एक सफेद वाहन में जबरदस्ती लेकर वहां से फरार हो गए।

सिर में गोली मारकर की गई हत्या
रविवार सुबह तक कोम की कोई खबर नहीं थी। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास सेना के जवान का शव इंफाल पूर्व के सोगोलमांग थाने के खुनिंगथेक गांव से बरामद हुआ। जवान के भाई और बहनोई ने उसके शव की पहचान की। अधिकारियों ने बताया कि जवान के सिर पर गोली का घाव था। सिपाही कोम के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी है। वहीं सेना ने शोक संतप्त परिवार की सहायता के लिए एक टीम भेजी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

भारत और पाकिस्तान के मध्य संघर्ष पर लगा विराम:...

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मध्य एक राहत की खबर आ रही है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी...

CG – 5 शिक्षक सस्पेंड: स्कूल में शराब पीकर...

5 teachers suspended जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में डीईओ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से...

ट्रेंडिंग