CG में कांग्रेस को एक और झटका: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने दिया इस्तीफा… लगाया ये गंभीर आरोप… पढ़िए त्याग पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी में इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। अब एक और कांग्रेस नेत्री ने पार्टी छोड़ दी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनिता रावटे ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। अनिता रावटे महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी है। अपने पत्र में अनिता रावटे ने पार्टी पर उपेक्षा और अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन पर भी सवाल खड़ा किया है।