कुम्हारी से लेकर सुपेला तक चारों ब्रिज अप्रैल तक हो जाएंगे शुरू: दुर्ग कलेक्टर मीणा ने NH के अफसरों के साथ किया रिव्यू…ट्रैफिक स्मूथ करने दिए ये निर्देश

भिलाई। नेशनल हाईवे के सारे ओवरब्रिज अप्रैल महीने तक आरंभ हो जाएंगे। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने एनएच द्वारा बनाये जा रहे चारों ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की समीक्षा की। एनएच के अधिकारियों से उन्होंने इनके पूर्ण होने की समयसीमा पूछी। एनएच अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी में ओवरब्रिज के दाहिने ओर भी ट्रैफिक अगले साल के फरवरी माह तक आरंभ हो जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रैफिक अगले साल के अप्रैल महीने में पूरी तरह से आरंभ हो जाएगा।

पावर हाऊस के ओवरब्रिज का बांया हिस्सा अगले साल के फरवरी महीने तक और दांया हिस्सा मार्च तक पूरा हो जाएगा। चंद्रा मौर्या के पास ओवरब्रिज का बांया हिस्सा इसी महीने और दाहिना हिस्सा अगले महीने आरंभ हो जाएगा। कलेक्टर ने लगातार मानिटरिंग कर यह काम समयसीमा में पूरा करने निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्वक हो तथा ट्रैफिक में किसी तरह की बाधा न हो।

ट्रैफिक स्मूथ करने दिये निर्देश- कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी तरह से ट्रैफिक में बाधा नहीं होनी चाहिए। जहां पर मर्जिंग प्वाइंट हैं वहां पर डामरीकरण करा दें ताकि ट्रैफिक स्मूथ हो सके। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि मर्जिंग प्वाइंट्स में डामरीकरण करा दिया गया है। जहां पर तकनीकी रूप से दिक्कत है वहां पर ही यह कार्य रोका गया है।

कलेक्टर ने पिछले भ्रमण के दौरान दिये गये निर्देशों पर हुई कार्रवाई के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि निर्देशानुसार टिन शेड हटा दिये गये हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में भी टिन शेड हटा दिये जाएंगे। कलेक्टर ने सुपेला, आरओबी और कुम्हारी पुल के ऊपर लाइटिंग के निर्देश भी दिये। साथ ही ब्लिंकर्स आदि का भी उपयोग करने निर्देशित किया।

ब्यूटीफिकेशन का कार्य शुरू करें- कलेक्टर ने ब्यूटीफिकेशन कार्य भी शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवरब्रिज के नीचे वाली जगह में प्लांटेशन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पिलर्स में भी प्लांटेशन का प्रस्ताव दें। उन्होंने कहा कि अभी से प्लांटेशन का काम हो जाएगा तो ओपनिंग होते तक पौधे पर्याप्त मात्रा में बढ़ जाएंगे।

सबसे आखिर में काम सर्विस रोड का- एनएच अधिकारियों ने बताया कि सर्विस रोड, ड्रेन और मीडियन का काम सबसे आखिर में होगा। पहले ऊपर ओवरब्रिज का काम पूरा हो जाएगा फिर इसके बाद इनका काम आरंभ हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...