छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने उड़ाई DRG जवानों की गाड़ी: ब्लास्ट में आधा दर्जन से ज्यादा जवानों की शहीद होने की खबर…! IG ने ब्लास्ट की पुष्टि की… कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; ऑपरेशन से 5 माओवादियों को ढेर कर लौट रहे थे जवान

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजापुर जिले के कुटरू इलाके में माओवादियों ने जवानों से भरी एक बख्तरबंद गाड़ी को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। इस घटना में 8 जवानों के शहीद होने की खबर है। बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने ब्लास्ट की पुष्टि की है। हालांकि शहीद जवानों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू इलाके में बख्तरबंद गाड़ी ब्लास्ट के चपेट में आई है। इस ब्लास्ट में कई जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे।करीब आधा दर्जन जवानों के शहीद होने की खबर है। फिलहाल इस मामले की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के हवाले से खबर है। बताया जा रहा है कि, सभी जवान ऑपरेशन से लौट रहे थे।

11 बजे तक मिले अपडेट के अनुसार, मुठभेड़ में जवानों ने दो महिला नक्सली सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। मृत नक्सलियों में डीकेएसजेडसी पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सीनियर कैडर शामिल, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l मौके से जवानों को AK 47, SLR Rifle जैसे आटोमेटिक वेपन्स सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में चार जिले दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोंडागांव की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी।

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य दिनांक 04/01/2025 के शाम से रुक रुक कर मुठभेड़ जारी था। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक दो महिला नक्सली सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए है। मृत नक्सलियों में डीकेएसजेडसी पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सीनियर कैडर शामिल, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। सर्च में AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद। मुठभेड़ एवं सर्च अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: VSK ऐप में तकनीकी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने VSK ऐप में आ रही तकनीकी दिक्कतों और शिक्षकों की शिकायतों पर बड़ा बयान दिया...

आउटलुक एवं इंडिया टुडे रैंकिंग 2026: रुंगटा डेंटल कॉलेज...

भिलाई : रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च, भिलाई ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।...

CG में मूंछ पर ताव देने के विवाद में...

CG बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। गांव में...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए बड़ा मौका,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य खेल अलंकरण, नगद राशि पुरस्कार, खेलवृत्ति (डाइट मनी) और...