स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बोरी के छात्रों ने सीखा आपदा से निपटना: विद्याथियों को सिखाए गए आपातकाल से बचाव के गुर, NDRF ने दिया प्रशिक्षण

भिलाई। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बोरी विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के निर्देश व प्राचार्य अरविंद कुमार भारद्वाज के विशेष मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर सुशील त्रिपाठी और टीम द्वारा आपातकाल (विशेष परिस्थिति) से बचाव के लिए विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बाढ़, भूकंप, आगजनी व अन्य विशेष परिस्थिति में स्वयं और दूसरों को कैसे बचाया जाए? इस पर प्रशिक्षण देते हुए इंस्पेक्टर त्रिपाठी व उनके दल द्वारा बताया गया कि ऐसे समय में शांति के साथ सुरक्षा व संयम बनाए। इससे बचाव के लिए विशेष उपकरणों के माध्यम से बचाव किया जा सकता है और बिना देर किए तत्काल बचाव के प्रयास में लग जाना चाहिए। इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं में आपात परिस्थितियों में बाढ़, भूकंप, आग अन्य समय में स्वयं व आसपास के लोगों को कैसे बचाया जाए?
इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इसमें राजेश शुक्ला, लखनलाल भूआर्य, बीडी देशलहरा, दीपिका बघेल, भावेश बंजारे, हेमंत वर्मा, मोरध्वज देशमुख व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...