भिलाई में America के इस कंपनी के फाउंडर ने बेटी का B’Day सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ किया सेलिब्रेट; Food पैकेट्स भी बांटे… तस्वीरों में देखिये स्टूडेंट्स की स्माइल

भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर स्थित बोडेक्स सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड की पेरेंट कम्पनी बोडेक्स एल.एल.सी. के संस्थापक सुमित पराशर ने स्मृति नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों के साथ अपनी बेटी प्रज्ञा का जन्मदिन मनाया। उन्होंने बताया की वे जब भी अमेरिका से भिलाई आते है तो स्मृति नगर के सरकारी स्कूल जरूर जातें है। उन्होंने ये भी जानकारी दी की उनके कम्पनी के द्वारा हमेशा बच्चो के लिए कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।

इसी कड़ी में इस वर्ष सुमित पराशर अपनी बेटी प्रज्ञा के जन्मदिन को स्कूल के बच्चो के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। बच्चों के साथ क्लास में बैठ कर पढाई भी की गई। कई ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता करा कर उनको सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में शाला प्रमुख एच.न राजपूत, उनके सहयोगी शिक्षक एवं शिक्षिकागण का उत्साहवर्धक सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन में बच्चों को उनकी पसंद की व्यंजनों की पैकेटबांटी गई।

इस पूरे कार्य्रकम को कंचन पराशर, वीरेंद्र कुमार कश्यप, राजेश कुमार, नितेश शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, शुभांगी पोकले, सोनल देवांगन, भूपेंद्र साहू, पूजा मिश्रा, आरती अरोरा, आशी अग्रवाल, एवमं दुर्गा राव ने मिलकर सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...