CG – 8वीं की छात्रा का Nude वीडियो वायरल: 12वीं के 2 छात्रों ने लड़की को धमकी देकर मांगे अश्लील वीडियो… फिर सोशल मीडिया में कर दिया वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में आठवीं की छात्रा का न्यूड वीडियो वायरल करने के नाम पर बारहवीं के दो छात्रों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी दोनों छात्र और पीड़ित छात्रा एक ही स्कूल में पढ़ते है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कों की इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती हुई थी। इसके बाद वे आपस में चैटिंग करने लगे। इस दौरान एक लड़के ने छात्रा से उसका न्यूड वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा। इस पर छात्रा ने मना कर दिया। इस पर आरोपी लड़के ने उसे धमकी दी कि वह चैटिंग की जानकारी स्कूल में फैलाकर बदनाम कर देगा।

इस पर छात्रा डर गई और उसने खुद का न्यूड वीडियो बनाया और आरोपी लड़के के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने दूसरे लड़के को वीडियो दिखाया। उसने भी छात्रा को धमकी दी और वीडियो मंगवा लिया। आरोप है कि दोनों लड़कों ने छात्रा के न्यूड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

छात्रा का न्यूड VIDEO सोशल मीडिया में वायरल होने लगा, तो उसकी सहेलियों को इसका पता चला। उन्होंने घर में अपने पेरेंट्स को इसकी जानकारी दी। वहां से छात्रा के परिजनों को इसके बारे में पता चला। उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। फिलहाल दोनों आरोपी लड़के फरार हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत: स्कूल के महिला...

Principal's shameful act छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां पर तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ एक शासकीय स्कूल में स्कूल...

KH ग्रुप ऑफ स्कूल्स अब दुर्ग में भी: पहले...

भिलाई। पिछले चार दशक से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने अब अपना कदम दुर्ग शहर में...

CG News : फंदे पर लटका मिला महिला आरक्षक...

कोंडागांव। बस्तर में महिला आरक्षक का शव फांसी पर लटका मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। केशकाल थाने में पदस्थ 24...

डायल 112 के चालक हड़ताल पर, तीन माह से...

दुर्ग। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित दुर्ग, राजनादगांव, जांजगीर चांपा के डायल 112 के चालक आज से हड़ताल पर हैं।...