वन नेशन वन राशनकार्ड : राशन कार्डधारी दुकानों में भरेंगे अपना नामिनेशन फार्म, साथ में जमा करने होंगे आवश्यक दस्तावेज…

भिलाई। दुर्ग जिले में वन नेशन वन राशनकार्ड योजनांतर्गत सभी राशनकार्डधारियों को ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणित वितरण किया जाना है। जिले के ऐसे राशनकार्ड हितग्राही, जिनके थंब इम्प्रेशन (अंगूठे का निशान) शासकीय उचित मूल्य की दुकान के ई-पॉस मशीन द्वारा चिन्हांकित न हो पाने के कारण आधार, प्रमाणित वितरण संभव नहीं हो पा रहा है।

ऐसे राशनकार्डधारी हितग्राहियों के लिए योजनांतर्गत नामिनेशन की सुविधा दी गई है। ऐसे राशनकार्डधारी हितग्राही नामिनेशन फार्म के साथ स्वयं व नामिनी का आधार कार्ड और राशनकार्ड की छायाप्रति संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जल्द जमा करें।

इससे नामिनी को ई-पॉस मशीन में अधिकृत करने की कार्यवाही की जा सके। सभी ऐसे राशनकार्डधारी नामिनेशन संबंधित कार्य अविलंब पूर्ण करा लें। इससे माह मार्च के खाद्यान्न का वितरण संभव हो सके।

सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे राशनकार्डधारियों का नामिनेशन फार्म उनसे प्राप्त कर कार्यालय में अविलंब जमा कराएं। दिव्यांगता के आधार पर जारी राशनकार्डधारी दस्तावेज के साथ-साथ मेडिकल बोर्ड का दिव्यांगता प्रमाण पत्र की प्रति भी आवश्यक रूप से जमा करना होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...