पलास को फिर मिली दुर्ग की कमान….. राहुल देखेंगें तकनीकी विभाग, अधिवेशन में तय की गई रूपरेखा

भिलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत का 54वां प्रदेश अधिवेशन 14 व 15 मार्च को धमतरी में हुआ। इसमें अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत व क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया मुख्य रूप से उपस्थित थे। अधिवेशन में प्रदेश के प्रत्येक जिलों के छात्र प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। अधिवेशन में सत्र 2022-23 के कार्यो की रूपरेखा तैयार की गई व प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं भी जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस बार संगठन ने एक बार फिर से दुर्ग जिले की कमान जिला संयोजक के रूप में पलाश घोष को सौंपी है। वहीं प्रदेश के तकनीकी कैंपसों में कार्य बढ़ाने के लिए प्रदेश तकनीकी सह प्रमुख के रूप में राहुल झा को जिम्मेदारी मिली।

कुछ अन्य दायित्वों की भी घोषणाएं हुईं:-
प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में दुर्ग के डॉ. देव सेन,
प्रदेश SFD प्रमुख के रूप में संदेश पांडे,
प्रदेश छात्रा सह प्रमुख के रूप में विनीता सिन्हा,

दुर्ग विभाग संगठन मंत्री के रुप में दीपक गुप्ता,
प्रदेश जिग्नाशा प्रमुख के रूप में आलोक यादव,
प्रदेश मैडिविजन संयोजक वेंकटरामना और
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य त्रिपाठी व गुरवीन भाटिया चुने गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में मतदाता सूची को लेकर सियासी घमासान :...

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने भाजपा पर गंभीर...

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी : सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि खरीदी को लेकर...

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव :...

दुर्ग। दीपावली के उल्लास और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के बीच कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में...

छत्तीसगढ़ पहुंचीं भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी : धरमजयगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले...