छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्रतिबंधों में दी गई आंशिक छूट: कक्षा 10वीं से 12वीं तक के कक्षाओं का संचालन होगा शत प्रतिशत… पहली से 9वी तक के लिए जारी हुआ ये आदेश… सभी पार्क, जीम, वाटर पार्क 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 संक्रमण के वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अधिरोपित प्रतिबंधों में आंशिक छूट प्रदान के लिए आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 9 तक की कक्षाओं का संचालन केवल 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के साथ किया जा सकेगा।

कक्षा 10वीं से 12वीं तक कक्षाओं का संचालन शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के साथ किया जा सकेगा। जिला अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के पूर्ववत संचालन की अनुमति दी गई है। जिला अंतर्गत सभी पार्क, जीम, सिनेमा, मॉल, स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा। स्कूल एवं अन्य संस्थान संचालन के दौरान कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर मास्क, सेनिटाईजर का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग का पालन अनिवार्य होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...