Viral Video: टिकट मांगने पर यात्री ने मारी लात… तो TTE ने नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा… Railway ने किया निलंबित, देखिए वीडियो

टिकट मांगने पर यात्री ने मारी लात

नई दिल्ली। पवन एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री और टीटीई के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में समस्तीपुर रेलमंडल ने मारपीट करने वाले दोनों टीटीई (TTE) को निलंबित कर दिए हैं.

पवन एक्सप्रेस के जनरल बोगी में ढोली स्टेशन के पास समस्तीपुर रेलमंडल के 2 टीटीई यात्रियों का टिकट चेक कर रहे थे. इस दौरान ऊपर की सीट पर बैठे एक यात्री से टीटीई ने टिकट दिखाने को कहा. जिसके बाद यात्री ने पहले खुद को ट्रेन का लोको पायलट बताया. टीटीई ने उससे आई कार्ड दिखाने को कहा. इसके बाद यात्री खुद को बड़ा अधिकारी बताने लगा.

टीटीई और यात्री के बीच बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि ऊपर की सीट पर बैठे यात्री ने टीटीई को लात मार दी. इसके बाद नीचे खड़े एक और टीटीई ने यात्री को नीचे खींचकर फर्श पर गिरा दिया. फिर दोनों टीटीई ने जमकर उसे पीटा. कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत कराया.

VIDEO SOURCE – INDIA TV

एक यात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के ट्वीटर पर वायरल होते ही समस्तीपुर रेलमंडल के अधिकारी ने दोनों टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...