भिलाई में स्थायी वारंटी गिरफ्तार:11 साल से फरार था आरोपी… IPC 294 सहित कई मामले दर्ज; पुलिस को कैसे एक दशक बाद मिली सफलता…? जानिए

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर पुलिस ने 11 साल से फरार स्थायी वारंटी आरोपी को अरेस्ट किया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना वैशाली नगर के अपराध क्रमांक-44 / 2023 धारा 294, 323, 324 397 भादवि एवं अपराध क्रमांक -60 / 2023 धारा 294, 323, 341, 34 भादवि के आरोपी बुट्टे सिंह, पिता योगेन्दर सिंह, उम्र 33 वर्ष निवासी पटेल डेयरी के पास 18 नंबर रोड़ भिलाई जो घटना दिनांक से फरार था। जिसकी पतासाजी लगातार की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव व नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर जिला दुर्ग के निर्देशन में दिनांक 20.05.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी बुट्टे सरदार के कबीर नगर थाना क्षेत्र में जश कम्पनी रायपुर में छुपा है। थाना वैशाली नगर पुलिस स्टॉफ द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपी बुट्टे सरदार को पकड़ा गया।

भिलाई CSP निखिल राखेजा (IPS) ने बताया कि, आरोपी बुट्टे सरदार के विरुद्ध थाना सुपेला के अप0क0-770/ 2012 धारा 294, 506, 323, 326, 34 भादवि अप0क0-549 / 2013 धारा 294, 323, 506-बी, 34 भादवि प्र0क0-8210/2014 धारा 294, 506, 323 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था जो आरोपी बुट्टे सरदार के फरार होने से न्यायालय द्वारा थाना सुपेला के तीनों प्रकरण में स्थायी वारंट जारी किया गया था। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि० केसेन्द्र सिंह चौहान, सुरेश पाण्डेय, आरक्षक 362 नितेश पाण्डेय, आरक्षक 119 अजय गहलोत, आरक्षक 344 विरेन्द्र यादव, आरक्षक 1566 आवेश सिद्धीकी, आरक्षक 706 दिनेश जयसवाल, आरक्षक 550 सुरेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...