दुर्ग में युवती से 7 लड़कों ने किया छेड़छाड़ और लूट; रास्ता रोका और करने लगे बदसुलूकी… दोस्त के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी; सभी गिरफ्तार, अब खाएंगे हवालात की हवा

दुर्ग। दुर्ग में युवती के साथ छेड़छाड़ और लूट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी की है। दरहसल पीड़िता को रोक कर उसके साथ 7 आरोपियों ने लूटपाट कर छेड़खानी की थी। जिनके खिलाफ दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 395, 354, 341, 323, 294, 506, 34 के तहत कार्रवाई किया है।

सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर (IPS) ने बताया कि 19 मई की रात युवक बाईपास रोड अंजोरा खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान ग्राम खपीर रसमड़ा के समीप आरोपियों ने पीड़िता का रास्ता रोककर उसके साथ लूटपाट किया। उसके साथ छेड़खानी भी करते रहे। घटना में बीच बचाव करने पर पीड़ितो के दोस्त के साथ भी गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन करना शुरु कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने मिथलेश साहू, राकेश साहू,आशीष यादव,मोमन कुमार साहू, हेमचंद यादव, मुकेश साहू, कुंभध्वज यादव को पकड़ा गया। सभी आरोपी ग्राम खपरी चौकी अंजोरा के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लेडिज पर्स, समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ मेें आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस कार्रवाई में पुलगांव टीआई प्रदीप शौरी,अंजोरा प्रभारी पवन देवांगन समेत उनकी टीम का योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: VSK ऐप में तकनीकी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने VSK ऐप में आ रही तकनीकी दिक्कतों और शिक्षकों की शिकायतों पर बड़ा बयान दिया...

आउटलुक एवं इंडिया टुडे रैंकिंग 2026: रुंगटा डेंटल कॉलेज...

भिलाई : रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च, भिलाई ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।...

CG में मूंछ पर ताव देने के विवाद में...

CG बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। गांव में...

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए बड़ा मौका,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य खेल अलंकरण, नगद राशि पुरस्कार, खेलवृत्ति (डाइट मनी) और...