नौकरी की तलाश कर रहे युवा ध्यान दें: इंजीनियर से लेकर 126 पदों पर होने वाली है भर्ती…दुर्ग-भिलाई और रायपुर में युवाओं के लिए लगाया जा रहा प्लेसमेंट

भिलाई। बेरोजगार युवाओं के लिए गुड न्यूज है। तीन अलग-अलग कंपनियों को अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। प्राइवेट कंपनियों ने रोजगार विभाग से संपर्क किया और जॉब प्लेसमेंट आर्गेनाइज्ड करने का फैसला किया गया।

प्रशासन की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में कुल 126 पदों के लिए 3 नियोजक शामिल है।

  • कैंप में शामिल नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेज रायपुर में सिविल इंजीनियर हेतु 10 पद, वेल्थ साइट इंजीनियर 10 पद, अकाउंटेंट 5 पद
  • ड्राइवर 10 पद टेलीकॉलर 5 पद, सिक्योरिटी गार्ड 50 पद
  • डिलीवरी ब्वॉय 10 पद हेल्पर 20 पद।
  • श्रीराम एजूटेक प्राइवेट लिमिटेड रसमड़ा दुर्ग हेतु फिटर 1 पद जीइएम इलेक्ट्रिशियन हेतु 1 पद, बैक ऑफिस सपोर्टर हेतु 01 पद।
  • स्पान टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग हथखोज भिलाई में जूनियर इंजीनियर हेतु 2 पद सीनियर इंजीनियर हेतु 1 पद के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेज के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 30 सितंबर को सुबह 10ः30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं।
  • अधिक जानकारी हेतु सोशल मीडिया facebook-com@mccdurg और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...