भिलाई में पुलिस आरक्षक की कार में तोड़फोड़: तड़के बाइक में आए दो लड़के… पत्थर से तोड़ा कार का शीशा; CCTV में कैद हुए आरोपी

दुर्ग। दुर्ग जिले के जामुल थाना में पदस्थ आरक्षक की कार में कुछ बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, बुधवार तड़के दो युवकों द्वारा पत्थर से गाड़ी के शीशे को तोड़ा गया है। इस घटना का आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए, जिन्होंने आरक्षक दीपक सिंह के परिवार को इसकी जानकारी दी। मामला जामुल थाना क्षेत्र के ही कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। मिली जानकारी के अनुसार, कार आरक्षक के घर के सामने पार्क थी। रात में एक-दो युवक आया और बड़ा सा पत्थर पीछे के शीशे में पटक दिया। आवाज सुन मोहल्ले के लोग जाग गए और वो वहां से भाग गया। अब ये जांच का विषय है कि, आखिर बदमाश ने ऐसा कार्य क्यों किया?

आरक्षक दीपक की पत्नी बबली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वो लोग रात में सोय हुए थे। बाहर उनकी बलेनो कार कवर में ढकी हुई खड़ी थी। तड़के उनके मोहल्ले के लोगों का फोन आया कि कोई लड़का उनकी कार का कांच तोड़कर भाग गया है। इसके बाद वो लोग बाहर निकले और देखा तो कोई नहीं था। इसके बाद दीपक ने जामुल थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

इलाके में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में दो लड़के 17 जुलाई को तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर मुह में कपड़ा बांध कर बाइक से आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने गली में पड़े पत्थर को उठाया और कार के पीछे के कांच में पटक दिया। जब मोहल्ले के लोगों के जागने की आहट हुई तो वो लोग वहां से भाग गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...