दुर्ग में मर्डर का खुलासा: पैसा लौटाना न पड़े इसके लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या…वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को बताया कोविड पॉजिटिव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

सीमांत कश्यप@ भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई-3 चरोदा के हाउसिंग बोर्ड में हुए मर्डर का खुलासा किया है। एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने खुलासा करते हुए बताया कि, 25 जनवरी को सूचना प्राप्त हुई कि हाउसिंग बोर्ड चरोदा निवासी सुनील शर्मा अपने घर पर ही कमरे में पड़ा हुआ है। परिजनों द्वारा 108 सम्बुलेन्स के माध्यम से शासकीय अस्पताल दुर्ग भेजा गया। घटनास्थल पहुंचने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि सुनील शर्मा रात्रि में भोजन कर के अपने कमरे में सोया हुआ था। बगल कमरे में उसकी पत्नि रानी शर्मा अपनी दो पुत्रियों के साथ सोई हुई थी। उसका कमरा बाहर से बंद था।

इस मामले में आरोपी पत्नी रानी शर्मा और प्रेमी धीरज को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच में प्रेम-प्रसंग था। दोनों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी धीरज ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को कोविड पॉजिटिव होना बताकर चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गया। जबकि, वो निगेटिव था। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल किया।

आज पुलिस ने खुलासा करते हुए क्या-कुछ बताया…
25 जनवरी को सूचना मिली थी कि सुनील शर्मा की हत्या हो गई है। सूचना पर मौके पर एएसपी संजय ध्रुव, सीएसपी विश्वास चंद्राकर तत्काल पहुंच गये। साथ ही फोरेन्सिक विशेषज्ञ दुर्ग मोहन पटेल की उपस्थिति में एवं अधिकारियों के निर्देशन पर घटनास्थल का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुये पटना स्थल पर उपलब्य आवश्यक जरूरी साध्य एकत्रित किए गए।

डॉग स्क्वाड के द्वारा भी घटना चन एवं आसपास की सही करवाई गयी मौके पर ही मर्ग सदर काम कर लिया गया। उपरांत मृतक के भतीजे अनिल शर्मा पिता शिव शर्मा, निवासी नेहरू चौक चरोदा बस्ती की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप कमांक 28/2022 धारा 302, 450 भादवि का काम करना में लिया गया।

उक्त सनसनीखेज घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए बद्रीनारायण मीना (भा.पु.से.) के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चन्द्राकर को आवश्यक डाउनदेश देते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष गठित की गई। टीम द्वारा घटना के आसपास के आवागमन के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया सदहियों के मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उनका तकनीकी विश्लेषण किया गया।

आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी हेतु विशेष सूत्र लगाये गये संदिग्धों पर विशेष निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान विशेष सूत्रों के माध्यम से पता चला कि मृतक सुनील शर्मा को पनि रानी अमा का प्रेम संबंध धारण कश्यप निवासी पंचशील नगर के साथ है जिसका रानी शर्मा के घर आनाजाना एवं काफी धनिष्ठता भी है।

सूचना पर संदिग्धों के संबंध में तकनीकी जानकारी जुटा कर तस्दीक किया गया। जिससे सूचना की पुष्टि भी हुई संदेही धीरज कश्यप के संबंध में पतासाजी करने पर पता चला कि वह कोविड पॉज़िटिव हो जाने से ईलाज हेतु चंदूलाल चन्द्राकर मेमोरियल हॉस्पीटल चंदखुरी में भर्ती है। जिस पर गोपनीय रूप से निगाह रखी जा रही थी।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरान्त संदेही धीरज कश्यप को हिरासत में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के में सूक्ष्मता से तथ्यात्मक रूप से सतत पूछताछ करने के परिणाम स्वरूप धीरज द्वारा मृतक सुनील शर्मा की पत्नि सनी शर्मा से प्रेम संबंध स्वीकार करते हुये घटना के संबंध में बातया कि रानी शर्मा के साथ मिलकर किसी संदीप नाम के युवक से नौकरी लगाने के नाम पर रकम लिये थे। जो अपने रकम की वापसी के लिये परेशान कर रहा था और थाने में रिपोर्ट करने की धमकी भी दे रहा था।

मोहलत मांगने पर 25 जनवरी 2022 तक संदीप के द्वारा मोहलत दिया गया था। जिसके बाद संदीप के द्वारा थाना पुरानी मिलाई में रिपोर्ट करने की धमकी दी। इसी दरम्यान धीरज एवं रानी द्वारा भारतीय एक्सा एवं लाईफ इंश्योरेंस से लोन लेकर संदीप को लौटाने की बात हुई। प्रयास भी किया जा रहा था किन्तु लोन सेंशन नहीं हो रहा था और दोनों अपने बीच से मृतक सुनील शर्मा को हटाना भी चाहते थे। जिससे दोनों ने मिलकर योजना बनाई कि यदि सुनील की हत्या कर देते हैं तो रकम वापसी के लिए पति की मृत्यु का बहाना बनाकर मोहलत लिया जा सकता है।

जिससे संदीप रिपोर्ट करने भी नहीं जाएगा। तब 24-25 जनवरी की दरम्यानी रात को धीरज मृतक सुनील शर्मा के घर गया। खाने पर प्रेमिका रानी शर्मा ने दरवाजा खोला। मृतक अपने कमरे में सो रहा था। धीरज अपने साथ में मृतक के सिर में वार किया। जब उसके मुँह कराहने की अवाज निकलने लगी जो बाहर ना जाये सोचकर मृतक की पत्नि रानी शर्मा द्वारा दुपट्टे से मुँह को दबा दिया गया।

दोनों मृतक के कमरे से बाहर निकले। धीरज की प्रेमिका अपने कमरे चली गई और धीरज के द्वारा उसके कमरे का बाहर से कुंडी बंद कर बाहर से चला गया। बाद में कोविड पॉजिटिव होने से चंदुलाल चन्द्राकर मेमोरियल हास्पीटल कचान्दुर में ईलाज हेतु भर्ती हो गया। मृतक की पत्नि / आरोपी धीरज कश्यप की प्रेमिका रानी शर्माों से पृथक पूछताछ पर आरोपी अप के साथ कर हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया। उक्त दोनो आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्थल, घटना के समय पहने हुये खून जलूदा कपड़े व दुपट्टा जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो...

दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर जान से मारने के नियत से धारदार चाकू...

CG – शर्मनाक मामला: 5 महीने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को...

5 month pregnant girlfriend was given abortion pill क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक युवती की मौत हो गई. वह 5 महीने की प्रेग्नेंट...

CG – रेलवे की महिला अफसर सुसाइड केस मामले...

Update in the railway woman officer suicide case डेस्क। बिलासपुर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पदस्थ कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी की आत्महत्या मामले...

साइबर क्राइम में कमी लाने IG इन एक्शन: साइबर...

दुर्ग। साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा साइबर थाना और सी.सी.टी.एन.एस. का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

ट्रेंडिंग