सप्ताहभर से गायब मासूम यश का क्लू पुलिस को मिला: भिलाई के कैंप इलाके से अपहरण…पुलिस ने रात को इस इलाके में की सर्चिंग

भिलाई। तकरीबन सप्ताहभर से गायब कैंप इलाके के मासूम यश का बड़ा क्लू पुलिस को मिला है। 6 वर्षीय यश को ढूंढने के लिए दुर्ग पुलिस की टीम लगातार सक्रिय है। आज रविवार शाम को पुलिस तालाब में सर्चिंग की। खबर लिखे जाने तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पाई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैम्प-1 बैकुंठधाम निवासी यश अनंत पिता रोहित अंनत के अपहरण को लेकर पुलिस ने टीम बनाई है। टीम को अ्हम सुराग हाथ लगा है। कुछ संदिग्ध किस्म के युवकों से पूछताछ की गई है।
छावनी के आसपास तालाब है जहां बालक को खोजने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में बालक का फूटेज भी दिखा है। जिसके साथ बालक अंतिम बार देखा गया है। उस पर भी पुलिस की पैनी नजर लगी हुई है। गौरतलब है कि यश आनंत मूलत: मुगेली जिला बिलासपुर का रहने वाला है। कैंम्प में उसका परिवार किराए के मकान में निवास करता है। यश जबसे लापता हुआ उसके पहले ही उसके पिता रोहित मुगेली गांव खेत में बुआई करने निकला था। घटना की खबर लगते ही पिता तुरंत घर लौट आए। वहीं बालक की माता भी काम पर जाती है। काम से लौटकर आने के बाद शाम को यश नहीं दिखने पर खोजबीन शुरू की गई। नहीं मिलने पर घटना की शिकायत छावनी पुलिस से की गई थी।

काफी देर तक की गई खोजबीन
काफी देर तक यश की कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत किया। लापता बच्चे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। लेकिन अभी तक कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। यश अनंत मूलत: मुगेली जिला बिलासपुर के निवासी है। कैंम्प में किराए का मकान लेकर रहते है। यश के गायब होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यश नीले रंग की शर्ट पहना हुआ है। बच्चे की कोई भी जानकारी लगने पर छावनी पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई स्टील प्लांट से कॉपर स्क्रैप चोरी करने के...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर स्क्रैप चुराने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने 4 अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार आरोपीगणों द्वारा योजनाबध्द...

पूर्व जनपद सदस्य पर रॉड से हमला, गंभीर हालत...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े का बीच बचाव करने गए पूर्व जनपद सदस्य पर रॉड से हमला...

2 ATM और महिला सहायता समूह में चोरी का...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानो पर तोड़फोड़ और चोरी करने का प्रयास करने वाला आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस से...

ड्रग्स के खिलाफ दुर्ग पुलिस का एंड टू एंड...

भिलाई। ड्रग्स के खिलाफ दुर्ग पुलिस एंड टू एंड एक्शन ले रही है। इस कार्रवाई में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया...

ट्रेंडिंग