छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना : 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के 10 ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरलमरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-
पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़ तथा कोरबा में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

आज राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है।

प्रदेश में राजनांदगांव का तापमान सबसे ज्यादा

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है, यहां अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री नारायणपुर में रहा। राजधानी रायपुर में 30.5, माना एयरपोर्ट में 30, बिलासपुर में 28.2, पेंड्रा रोड में 27.6, अंबिकापुर में 26.9, जगदलपुर में 30.9 और दुर्ग में 29.02 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जनदर्शन : मुख्यमंत्री साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन में नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 13 बच्चों को दो-दो लाख के चेक वितरित किए। इस राशि...

CG POLICE TRANSFER : 169 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखिए...

रायपुर। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। रायपुर के एसएसपी संतोष सिंह ने 169 पुलिसकर्मियों काे इधर से उधर किया...

किडनी की नस में था 100 % ब्लॉकेज, मेकाहारा...

रायपुर. राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट ने लेजर एक्जाइमर विधि से एक मरीज का सफल इलाज कर उनकी जान बचाई।...

CG – लापरवाही बरतने पर दो डॉक्टरों पर गिरी...

रायपुर। रायपुर के उरला स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में दो डॉक्टरों को अपनी ड्यूटी...

ट्रेंडिंग