कांग्रेसियों का रेल रोको आंदोलन: ट्रेनों के लेट-लतीफी और कैंसिल किये जाने के विरोध में दुर्ग में जुटे विधायक, मेयर और कार्यकर्ता… जमकर नारेबाजी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में आज प्रदेश कांग्रेस बड़ी संख्या में रेल रोको आंदोलन करने जा रही है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में हर जिले में इस आंदोलन को अंजाम दिया जाएगा। इसी कड़ी में त्यौहारों के बीच बार-बार रद्द की जा रही पैसेंजर ट्रेनों, बेतहाशा बढ़ते किरायों और बुजुर्गों, छात्रों आदि को मिलने वाली रियायतों को खत्म कर, भारतीय रेलवे के निजीकरण के षडयंत्र के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस, भिलाई शहर जिला कांग्रेस एवं दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में दुर्ग स्टेशन पर रेल रोककर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन पर विधायक वोरा ने कहा कि मोदी जी कहते है “हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा करेंगे” ये झूठा ख्वाब दिखा कर इस मोडानी सरकार ने देश की 70 फीसदी आबादी को भारतीय रेल से दूर करने की पूरी तैयारियां कर ली है। जिस तरह रेल स्टॉपेज बंद किए जा रहे हैं, किराया बढ़ाया जा रहा है, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे घटाए जा रहे हैं अब वह दिन दूर नहीं जब भारतीय रेलवे ‘आम नागरिकों’ का नहीं खास नागरिकों तक सीमित रह जाएगा… और ये हमें मंजूर नहीं और हम इस पर लगातार विरोध करते रहेंगे ।

आंदोलन के दौरान विधायक अरुण वोरा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक बद्दरूदीन कुरैशी, चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल , भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्रकार , पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू , सभापति राजेश यादव सहित हजारों कॉन्ग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...