रायपुर को मिली ₹175 करोड़ की बड़ी रेल परियोजना, 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए बनेगी अतिरिक्त होमिंग सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु 175 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिल गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से विकसित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से माल और यात्री परिवहन की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रखरखाव की क्षमता भी मजबूत होगी, जिससे रेलवे संचालन अधिक प्रभावी और सुचारु बनेगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख रेल, औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति मिलेगी और प्रदेश की रेल अधोसंरचना राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...