अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष बने राजेश कुमार चौधरी… सुदर्शन अग्रवाल को दी गई प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

रायपुर, दुर्ग। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने प्रदेश महासचिव और दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति कर दी है। दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी को बनाया गया है। वहीं सुदर्शन अग्रवाल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है।

पत्र में लिखा है कि, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की सहमति छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन, मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, हरिगोविंद सिंह तिवारी प्रभारी छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस, अमरजीत चांवला प्रभारी महामंत्री संगठन एवं सुमित्रा घृतलहरे महामंत्री प्रभारी मोर्चा प्रकोष्ठ की अनुमति एवं रामबिलास साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुर्ग शहर राजेश कुमार चौधरी एवं प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ सुदर्शन अग्रवाल को नियुक्ति किया जाता है। राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रहित एवं जनहित की मुद्दों पर आप जन-जन तक पहुचाने में सफल होंगे, आशा है आपकी नियुक्ति से पार्टी एवं संगठन को अधिक मजबूती मिलेग।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग