CG – महिला प्रधानपाठिका से रेप: खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर होटल में किया दुष्कर्म, कार सिखाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम

महिला प्रधानपाठिका से रेप

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला की महिला प्रधान पाठिका के साथ पेंड्रा में रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका को उसके पहचान का एक युवक कार सिखा रहा था। जान पहचान बढ़ने पर आरोपी ने महिला शिक्षिका को पेंड्रा के होटल में ले जाने के बाद नशीली पदार्थ का सेवन करा दिया। जिसके बाद आरोपी ने शिक्षिका के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले दिनों गौरेला थाना में कोरबा जिले की रहने वाली एक प्रधान पाठिका ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि वह रायपुर में युवक श्रीकांत पांडेय के संपर्क में आई थी। श्रीकांत रायपुर में कार ड्राइविंग सिखाने का काम करता था। युवक बेमेतरा जिले का रहने वाला है।

दोनों के बीच फोन पर बात भी होती रही। इस दौरान दोनों गौरेला थाना क्षेत्र के अमरकंटक जाने वाले मार्ग में स्थित केंवची की एक होटल में रुके। खाने में श्रीकांत ने कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला से होटल के कमरे में दुष्कर्म किया।

होश आने पर महिला को अपने साथ गलत कृत्य होने की जानकारी हुई। उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और गौरेला थाना में आरोपी श्रीकांत के खिलाफ FIR दर्ज करवाया। एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर गौरेला पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी श्रीकांत पांडेय को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...