दुर्ग संभाग का मामला: इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद रेप… सोशल मीडिया से दोस्ती, शादी का वादा, फिर युवती का बलात्कार; 18 साल का आरोपी गया जेल

राजनांदगांव। राजनांदगांव में युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। दरहसल आरोपी और पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में हुई थी। आरोपी ने पहले पीड़िता को अपने बातों में फंसाया और शादी करने का झांसा दिया। इसी दौरान आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती के द्वारा थाना आकर एक लिखित शिकायत आवेदन पेश किया गया। जिसमें उसने बताया कि, धर्मेन्द्र राठौर पिता जयवीर राठौर उम्र 18 वर्ष निवासी शिक्षक नगर वार्ड नं0 12 से वर्ष 2023 में मोबाईल में इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान और बातचीत शुरू हुई। उसके बाद प्रार्थ्रिया को आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में धारा 376 भादवि कायम कर जांच में लिया गया।

महिला संबंधी अपराध को संवेदनशीलता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एंव अति पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदशन में टीम बनाकर अभियुक्त धर्मेन्द्र राठौर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, उप निरीक्षक देवदास भारती, महिल प्रधान आरक्षक सुषमा सोनकर, महिला आरक्षक पेमिन कतलम, आरक्षक पारख साहू एवं आरक्षक संतोष महिपाल की भूमिका सराहनीय रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...