CG में दुष्कर्मी शिक्षक गिरफ्तार: पढ़ाई करवाने के नाम पर नाबालिग लड़की को लाया था घर, 4 साल से कर रहा था रेप

CG

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म करने वाला शिक्षक है जिसने नाबालिग छात्रा के साथ इस रेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लाक में पदस्थ शिक्षक सह संकुल समन्वयक(CAC) लक्ष्मी प्रसाद तिवारी ने एक आदिवासी नाबालिग लड़की को पढ़ाने लिखाने के नाम पर उसे 6 साल पहले लेकर आया था। जहां चार वर्षों से दुष्कर्म करने की शिकायत परिजनों ने आजाक थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, आरोपी शिक्षक 6 वर्ष पूर्व नाबालिग आदिवासी लड़की को उसके घर से लाया था और लड़की एक साल बाद घर चली आई थी। जहां शिक्षक के द्वारा फिर से बहला फुसलाकर लड़की को अपने साथ ले गया और पिछले चार साल से उसके साथ अनाचार करता रहा। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 376/2 , 506 और पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस मामले के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...