प्यार में ‘पागल’ रवी बना रिया! 3 साल के रिलेशनशिप के बाद जेंडर बदल लड़के से की शादी, परिवार वालों ने दिया ऐसा रिएक्शन

3 साल के रिलेशनशिप के बाद जेंडर बदल लड़के से की शादी

मल्टीमीडिया डेस्क। पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां दो लड़कों को आपस में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी (Wedding) रचा ली. ये सब इतना आसान नहीं है. इन दो लड़कों में से एक लड़के रवी ने शादी के लिए अपना लिंग परिवर्तन भी कराया. वह प्यार के लिए रवी से रिया जट्टी बन गया. लेकिन इस शादी को लड़के के घरवाले स्वीकार नहीं कर रहे हैं. शादी के बाद उनको घर में रखने के लिए उनके घरवाले राजी नहीं हैं. दो लड़कों की शादी का ये मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. लड़के का कहना है कि उसके घरवाले उसको रिया को छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं.

शादी के लिए ट्रांसजेंडर बना युवक
अमृतसर में हुई दो लड़कों की शादी के इस अजीबोगरीब मामले की चर्चा लोगों के बीच खूब हो रही है. प्यार में पड़ा रवी नामक नौजवान ट्रांसजेंडर बन गया है. अब उसने अपनी नई पहचान रिया जट्टी के रूप में बना ली है. लेकिन, अब मुश्किल ये है कि रिया जट्टी को लड़के के परिवार वाले एक्सेप्ट करने को राजी नहीं हैं.

परिवार ने किया शादी का विरोध
लड़के ने कहा कि मैं रिया से प्यार करता हूं और शादी की है. मेरे परिवार वाले मुझे मारते हैं और रिया को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं. लेकिन मैं रिया के साथ रहना चाहता हूं. उसके बिना जीने के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता हूं. अपने अनोखे प्यार पर लड़के ने कहा कि ये तो परमात्मा की देन है. जो कर्मों में लिखा होता है वही मिलता है.

लड़के ने दी ये दलील
उसने आगे कहा कि ये रब की देन है. हम दोनों की लड़ाई करवाने के लिए अलग-अलग हम दोनों के कान भरे जा रहे हैं. लेकिन, ये समझना चाहिए कि भाग्य में जो होता है वही मिलता है. पहली बात तो है कि हमने कुछ गलत नहीं किया है और अगर किया है तो आगे चलकर हम उसे भुगत लेंगे.

रवी से रिया बन चुके ट्रांसजेंडर ने बताया कि उनके प्यार को 3 साल हो चुके हैं. उन्होंने बहुत कठिनाइयों का सामना किया है. वो एक-दूसरे से अलग नहीं रहना चाहते हैं. हमने कुछ गलत नहीं किया है. हम एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...