भिलाई नगर पालिक निगम के जोन आयुक्त के प्रभार फेरबदल: जोन-1 नेहरू नगर के कमिश्नर होंगे खिरोद्र भोई… पूजा पिल्ले को अतरिक्त प्रभार; निगम आयुक्त रोहित व्यास ने जारी किया आदेश

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम में जोन आयुक्त के प्रभार में फेरबदल किया गया है। निगम की प्रशासकीय व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा विभागीय कार्यो में कसावट लाने निगम आयुक्त रोहित व्यास ने जोन क्रं. 05 (सेक्टर-6 जोन) आयुक्त खिरोद्र भोई को स्थानांतरित कर जोन-1 नेहरू नगर का जोन आयुक्त का प्रभार सौंपा है तथा जोन आयुक्त जोन क्रं. 04 (शिवाजीनगर जोन) आयुक्त पूजा पिल्ले को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जोन आयुक्त जोन क्रं. 05 (सेक्टर-6) का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जोन का आदेश जारी किया है। बता दे कि जोन-1 नेहरू नगर के जोन आयुक्त रहे राजेन्द्र नायक का स्थानांतरण नगरीय प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उतई नगर पंचायत में किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...