सभी मंत्रियों का इस्तीफा ब्रेकिंग: कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, सभी मंत्रियों ने डिप्टी स्पीकर को सौंपा अपना इस्तीफा, नए मंत्रिमंडल का होगा गठन

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सीएम नवीन पटनायक के निर्देश के बाद सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह पर नए कैबिनेट मंत्रियों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही। उम्मीद है कि रविवार दोपहर को नए कैबिनेट के सभी मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। जिसको लेकर राजभवन प्रशासन तैयारी कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सीएम नवीन पटनायक और बीजेडी 2024 के लोकसभा चुनाव पर फोकस कर रही है, जिस वजह से कैबिनेट में फेरबदल का निर्णय लिया गया। कुछ मंत्रियों के काम में सुस्ती भी आ रही थी, ऐसे में उनको हटाना जरूरी था। सूत्रों ने बताया कि सभी 20 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। नए कैबिनेट मंत्री रविवार सुबह 11.45 बजे राजभवन के कन्वेंशन हॉल में शपथ लेंगे।

विवादित मंत्रियों को पद नहीं
वहीं खबर आ रही कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक विवादित और खराब छवि वाले विधायकों को मंत्री पद नहीं देंगे। इसके पीछे की वजह आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हैं। बीजेडी सरकार ने राज्य में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, ऐसे में उसके पास दो साल से भी कम का वक्त बचा है। सूत्रों के मुताबिक इस कैबिनेट फेरबदल के जरिए जातीय समीकरण को भी साधा जा सकता है।

उपचुनाव में अच्छी जीत
वहीं दूसरी ओर हाल ही में ओडिशा की ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें बीजेडी ने प्रचंड जीत हासिल की और उसके उम्मीदवार अलका मोहंती ने 66,122 मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हराया। इसमें विपक्षी पार्टी बीजेपी तीसरे पायदान पर पहुंच गई। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक रहा, जहां किशोर पटेल 27831 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर लोकसभा चुनाव के बीच जवान शहीद: एरिया डोमिनेशन...

बीजापुर। बस्तर में चल रहे चुनाव के दौरान यूजीबीएल फटने से जवान घायल हो गया था। इलाज के दौरान शहीद हो गए। उनका इलाज...

पूर्व MLA अरुण वोरा कर रहे हैं चिलचिलाती धूप...

दुर्ग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के पक्ष में चिलचिलाती धूप में सघन जनसंपर्क कर रहे...

बस्तर में वोटिंग जारी: मंत्री, PCC चीफ, कांग्रेस प्रत्याशी...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण का चुनाव चल रहा है। बस्तर में मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसंपर्क...

दुर्ग। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क किया। नागरिकों को संबोधित...

ट्रेंडिंग