भिलाई। उद्यान और वानिकी को बढ़ावा देने के लिए दुर्ग जिला के पाटन ब्लाक में सीएम ने उद्यान व वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राम लखन खरे संयुक्त संचालक कृषि, छग राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन संस्था, गोधन न्याय सेल मंत्रालय, नवा रायपुर को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग का प्रथम कुलसचिव नियुक्त किया गया है।
इस आशय का आदेश राज्यपाल के उप सचिव ने जारी किया है। उनका कार्यकाल, उपलब्धियाँ और सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम- परिनियम में निहित प्रावधान के अनुसार होगी।