बिग ब्रेकिंग: चलन से बाहर होगा 2 हजार का नोट… RBI ने जारी किया आदेश… 30 सितंबर तक बैंक में करा सकेंगे नोट जमा

डेस्क। यदि आपके पास भी दो हजार का नोट है तो ये खबर आपके काम की है। जी हां…रिजर्व बैंक 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस ले लेगा, लेकिन यह वैध मुद्रा बना रहेगा। आरबीआई बयान ने अपने बयान में कहा है कि रिजर्व बैंक 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेगा। 30 सितंबर तक वैध मुद्रा ये नोट बने रहेंगे।

नोट देना तत्काल प्रभाव से बंद
आरबीआई ने इस बाबत एक बयान तारी किया है जिसमें आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपये के नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है। आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देना तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस कदम के पीछे तर्क यह बताया कि “अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं”। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें, हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। बैंकों में 23 मई से 20,000 रुपये मूल्य तक के 2,000 रुपये के नोट एक बार में बदले जा सकेंगे। आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देना तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा। इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों को 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपये के नोट जमा करने एवं बदलने की सुविधा देने को कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...