एक साथ 8183 युवाओं को हुनरमंद बनाकर रूंगटा यूनिवर्सिटी ने बनाया अनोखा वल्र्ड रिकॉर्ड, आज सीएम साय करेंगे घोषणा

भिलाई। प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बनाने की मुहिम ‘विश्व कौशल महाकुंभ’ के जरिए भिलाई की रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने एक नया वल्र्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है। रूंगटा यूनिवर्सिटी ने सात दिनों में प्रदेश के 8183 युवाओं को ऑनलाइन मोड में ट्रेनिंग देकर कम्युनिकेशन स्किल, टाइम मैनेजमेंट, चैटजीपीटी, कॅरियर विकल्प, इंस्टाग्राम से कमाई और एमएस एक्सल में माहिर बनाया है।

यह वल्र्ड रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि ऐसा पहली बार है जब किसी स्किल को सीखने के लिए 8183 युवा ऑनलाइन मीटिंग प्लेटफार्म जूम में एक साथ जुड़ गए। युवाओं को इन पांच विधाओं में माहिर बनाने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों के एक्सपट्र्स ने ऑनलाइन कक्षाएं लीं। इस नए कीर्तिमान को ‘गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड’ में शामिल कर लिया गया है। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में इस वल्र्ड रिकॉर्ड की घोषणा होगी। भव्य समारोह में ऑनलाइन ट्रेनिंग का हिस्सा बने इन युवाओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में गूगल के इंडिया हैड, आईबीएम के उच्च अधिकारी और ईसी काउंसिल के उपाध्यक्ष भी बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रूंगटा यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी करेंगे।

ज्वाइंट डिग्री प्रोग्राम की घोषणा
रूंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के सम कुलपति डॉ. सौरभ रुंगटा ने बताया कि, शिक्षा को लेकर युवा वर्ग की अपेक्षाएं अब लोकल नहीं है, वहीं अब कंपनियां भी अपेक्षा करती हैं कि, युवा वैश्विक स्किल्स से लैस हो। ऐसे में युवा व कंपनी दोनों ही अपेक्षाओं को पूरा करने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल, आईबीएम और इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ कंसलटेंट यानी ईसी काउंसलि के साथ ज्वाइंट डिग्री प्रोग्राम का आगाज रूंगटा यूनिवर्सिटी करने जा रही है। इससे रूंगटा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को नई टेक्नोलॉजी सीखने मिलेगी। बता दें कि, ईसी काउंसलि साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रम प्रदान करने वाला एक वैश्विक संगठन है। यह सर्टिफाइड एथिकल हैकर्स को प्रमाणित करता है। सूचना सुरक्षा पेशेवरों को आवश्यक कौशल और ज्ञान देना इस संगठन का मुख्य काम है।

हार्वर्ड और कैम्ब्रिज से एमओयू
रूंगटा यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी डॉ. मनीष मनोरिया ने बताया कि, मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए दुनिया का सबसे नामी संस्थान अमरीका का हार्वर्ड बिजनेस स्कूल है। खुशी की बात यह है कि, रूंगटा यूनिवर्सिटी ने हार्वर्ड से विशेष करार किया है। इसके तहत रूंगटा यूनिवर्सिटी के बीबीए और एमबीए विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के दौरान ही हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी मिल जाएगा। इसी तरह इंग्लिश ग्लोबल लैंग्वेज है, जिसमें रूंगटा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी माहिर होंगे। हर एक छात्र फर्राटेदार इंग्लिश बोले, इसके लिए यूके कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से अनुबंध किया गया है। इस अनुबंध के तहत कैम्ब्रिज की फैकल्टी रूंगटा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को इंग्लिश का बी-1 अपस्किल सर्टिफिकेट कराएगी। विश्व कौशल महाकुंभ के इस कार्यक्रम में हार्वर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के उच्च अधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे और विशेष कोर्स का आगाज किया जाएगा।

क्या है रूंगटा का कौशल महाकुंभ
रूंगटा आर-1 ग्रुप के सीईओ सोनल रूंगटा ने बताया कि, विश्व कौशल महाकुंभ रूंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की एक पहल है जिसका मकसद छत्तीसगढ़ सहित देश के युवाओं को स्किल बनाना है। इस मुहिम के जरिए रूंगटा ग्रुप ने एक दर्जन से अधिक विधाओं के लिए देश-विदेश के एक्सपट्र्स ने खास करार किया है। यह एक्सपर्ट ऑनलाइन मोड से युवाओं को ट्रेनिंग देंगे। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। हर दिन दो घंटे की कक्षाएं ऑनलाइन लगाई जाएंगी। इसके बाद एक छोटा सा क्विज टेस्ट होगा, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस मुहिम के पहले चरण में रूंगटा यूनिवर्सिटी ने 8183 युवाओं को प्रशिक्षण दिया है, जिसमें ही वल्र्ड रिकॉर्ड कायम हो गया। अब जल्द ही रूंगटा ग्रुप खुद अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम करेगा। इसमें करीब एक लाख युवाओं को जोडऩे की तैयारी है।

पहले ही साल में रचे कीर्तिमान
प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज इस साल से रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में तब्दील हो गया है। यह देश की पहली यूनिवर्सिटी है, जिसका सिलेबस गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा यानी फेसकबुक, अमरीका की कैंब्रेज यूनिवर्सिटी, अमेजन और आईबीएम जैसी 20 नामी कंपनियों के एक्सपट्र्स ने मिलकर तैयार किया है। इसी सिलेबस के आधार पर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और मैनेजमेंट के विषयों की पढ़ाई होगी। विद्यार्थियों के पास गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के स्किल सर्टिफिकेट होंगे। पहले साल में ही रूंगटा यूनिवर्सिटी की सभी 1458 सीटें फुल हो गई हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...