साईं कॉलेज के स्टूडेंट्स ने किया नेक काम: वृद्धाश्रम में बांटे जरूरत के सामान…सीनियर सिटीजंस के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

भिलाई। 30 जुलाई को “साईं कॉलेज यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी ” के अंतर्गत आस्था परिसर वृद्धा आश्रम सेक्टर-2 में ताजे फलों व आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। आस्था परिसर वृद्ध आश्रम सेक्टर-2 में स्थित है। जहां कई वृद्ध जन रहते हैं। साईं कॉलेज यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के मेंबर्स ने आज वहां पर जाकर ताजे फलों का वितरण किया।

आवश्यक सामग्री जैसे कि इलेक्ट्रॉल, ग्लूकोस आदि वृद्ध आश्रम में निवासरत लोगों को दिए। वृद्धजन कॉलेज के छात्र-छात्राओं को देखकर उनसे बात कर बहुत खुश हुए वह उनके चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिली। साईं कॉलेज मैनेजमेंट ने रेड क्रॉस सोसायटी मेंबर्स की इस कार्य की प्रशंसा की आश्वस्त किया कि इस प्रकार के कार्य भविष्य में भी करते रहेंगे।