कल IIT भिलाई में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय करेंगी योगासन…वैशालीनगर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता रहेंगे शामिल

भिलाई। कल योग दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय IIT भिलाई के नए परिसर में योगासन करेंगी। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता होंगे। वैशालीनगर विधानसभा के तीनों मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।

जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि, सुबह 7 बजे से आईआईटी भिलाई के नए परिसर कुटेलाभाठा में योग दिवस के अवसर पर योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

सुबह 7 बजे से योगाचार्य द्वारा योगासन के गुर बताए जाएंगे। इसमें राज्यसभा सांसद सरोज पांडेयजी उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा के तीनों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी भाजपा भिलाई जिला द्वारा भी सभी 10 मंडलों के सभी शक्ति केंद्रों में योग दिवस का कार्यक्रम होगा।


दुर्ग में गृह मंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा योग दिवस का कार्यक्रम
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन मंगलवार 21 जून को जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे।

जिले में वृहद रूप से इसे आयोजित किये जाने हेतु दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा योग दिवस कार्यक्रम की तैयारी एवं सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

कार्यक्रम कलेक्टोरेट परिसर के सामने शताब्दी गार्डन में मंत्री ताम्रध्वज साहू, लोक निर्माण गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...