भिलाई की राजनीति में टर्निंग प्वाइंट: पूर्व साडा अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल और महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिता अग्रवाल की BJP वापसी…

यशवंत साहू@ भिलाई। भिलाई की राजनीति में टर्निंग प्वाइंट आ गया है। भाजप के दिग्गज नेता और पूर्व साडा अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल और उनकी पत्नी व महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिता अग्रवाल की घर वापसी हो गई है। भाजपा में दोनों की वापसी हो गई है।

  • इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने आदेश जारी कर दिया है।
  • जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने दोनों को फोन पर बधाई भी दे दी है।
  • सत्यनारायण अग्रवाल और अनिता अग्रवाल की भाजपा वापसी से भाजपा संगठन व जिले में मजबूती मिलेगी।
  • सत्यनारायण अग्रवाल ने 2015 का निगम चुनाव लड़ा था।
  • मेयर के लिए अग्रवाल ने टिकट मांगी थी लेकिन पार्टी ने उनकी वफादारी की कद्र नहीं की और उनकी जगह विधायक विद्यारतन भसीन को टिकट दे दी।
  • सत्यनारायण अग्रवाल बागी होकर चुनावी मैदान में उतर पड़े और हार का सामना करना पड़ा।
  • भाजपा ने तभी 6 साल का निष्कासन आदेश जारी कर दिया था।
  • अब घर वापसी हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया का कहना है कि, सत्यनारायण अग्रवाल और अनिता अग्रवाल को बधाई।
  • फोन पर बातचीत हुई है।
  • आदेश भी प्राप्त हो गया है। दोनों की वापसी से भिलाई में भाजपा और मजबूत होगी।
  • मिलकर कमल छाप के लिए काम करेंगे और मिशन-2023 में हमें जीत जरूर मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Vyapam Vacancy: सरकारी व्यापारी का मौका… आबकारी विभाग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने राज्य आबकारी विभाग में आबकारी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती...

भिलाई में रियल एस्टेट कारोबारी का अपहरण… ऑनलाइन सट्टे...

भिलाई। भिलाई में एक रियल एस्टेट कारोबारी करण गुप्ता के साथ मारपीट और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है।...

CG – शिक्षिका की मौत: स्कूटी से स्कूल से...

Teacher dies रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार सहायक...

दुर्ग IG ऑफिस में “फायर एक्सटिंग्विशर ट्रेनिंग”… सुरक्षा, जागरूकता...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन में 18 जून 2025 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय परिसर में "फायर एक्सटिंग्विशर उपयोग एवं अग्नि सुरक्षा...