भिलाई में NH के इस फ्लाईओवर के निचे इन गाड़ियों के लिए प्रतिबंधित रहेगा सर्विस लेन… दुर्ग यातायात पुलिस ने की ये अपील; जानिए वजह

भिलाई। भिलाई में नेशनल हाईवे के पावर हाउस ओवर ब्रिज के नीचे ITI से न्यू बंसत टाकीज तक सर्विस लेन में भारी वाहनों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज से सर्विस रोड के किनारे नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। जिस वजह से ये निर्णय लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि, खुर्सीपार से सुपेला की ओर जाने वाले सभी वाहन चालक ओवर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करे।

दुर्ग यातायात पुलिस ने आगे बताया कि, पावर हाउस ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात आज से ब्रिज के नीचे रायपुर से दुर्ग सर्विस रोड मार्ग में आईटीआई से न्यू बसंत टॉकीज तक सर्विस रोड के किनारे नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिससे सड़क की चौड़ाई कम होने से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा एवं जाम की स्थिति निर्मित होने पर चार पहिया वाहनों को भी पावर हाउस ब्रिज के मार्ग से भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...