भिलाई में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा शिव महापुराण का आयोजन: महाआरती के बाद अध्यक्ष सौरभ ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ; पंडित मनीष महाराज ने बताएं शिव महापुराण के 7 सहिंताए… जानिए किन 5 प्रकार के लोगों को रात को नहीं आती नींद? ; भक्ति में डूबे श्रद्धालु

भिलाई। भिलाई के कैंप-1 स्थित शिव संतोषी (तीन दर्शन मंदिर) में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पहले दिन शनिवार को पंडित मनीष महाराज ने शिव महापुराण पढ़कर भक्तों को सुनाया। इसके साथ ही उन्होंने शिव महापुराण में उल्लेख किए गए 24000 श्लोक और 7 सहिंताए के बारे में भी जानकारी दी।

कथा के पहले दिन महा आरती के बाद शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर शिव महापुराण का शुभारंभ किया। बीते दिन विशाल कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसमें हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया था। समिति के अनुसार, कलश सजाने की प्रतियोगिता भी रखी गई थी। सबसे अच्छे तरीके से कलश सजाने वाले को इनाम दिया गया। महाकाल की कथा स्थल पर महाकाल की विशाल मूर्ति भी स्थापित की गई है। जिसे कथा के उपरांत शिवनाथ नदी में विसर्जित किया जाएगा।

पंडित मनीष महाराज ने कथा की शुरुआत में कहा कि, रोज सुबह सभी को अपने माता-पिता का चरणों को स्पर्श करना चाहिए। मनीष महाराज ने छत्तीसगढ़ की नदियों के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बहने वाली महानदी का अगर आप उच्चारण करें तो महानंदी भी सुनाई में आता है। महानंदी शिवजी जी का वाहन माना जाता है।

पंडित मनीष महाराज ने कहा कि, शिव महापुराण में 7 संहिताओं का उल्लेख है। ये संहिताएं हैं- विद्येश्वर संहिता, रुद्र संहिता, शतरुद्र संहिता, कोटिरुद्र संहिता, उमा संहिता, कैलास संहिता, वायु संहिता (पूर्व भाग और उत्तर भाग)।

इन 5 प्रकार के लोगों को रात को नहीं आती नींद
पंडित मनीष महाराज ने ऐसे पांच प्रकार के लोगों के बारे में बताया जिन्हें रातों में नींद नहीं आती है। पहला लोभी जो भी व्यक्ति सोचता है कि दूसरे का धन मेरा हो जाए। दूसरा रोगी व्यक्ति पीड़ा के कारण रात को सुकून से नहीं सो पता है। भोगी व्यक्ति सोचता है की अपने घर परिवार वालों के लिए सभी चीजों का कैसे व्यवस्था करू।

इसी तरह चौथा कामी यानी कामना में डूबने वाला और पांचवां है ढोंगी। उसको भी रात भर नींद नहीं आती। वह सोचता ही रहता है कि मैं कल क्या करूंगा। कौन सा प्रपंच करना है। कैसे दुनिया के लोगों को अपने काबू में करना है, लेकिन एक व्यक्ति को चैन की नींद आती है वह है योगी। पलंग पर पड़ते ही नींद आ जाती है। वह जितना करता है परमात्मा को पाने के लिए करता है। हाथ में एक लोटा जल आता है और सारा कलेश छूट जाता है

एक लोटा जल सारे समस्याओं का हल
पंडित मनीष महाराज ने कहा कि, एक लोटा जल सारे समस्याओं का हल है। जब भी कोई परेशानी आएगी एक लोटा जल आपको बुलाएगा की आ मुझे लेके चल शिव संतोषी मंदिर और सारे समस्याओं का हल एक जल लोटा से हो जाएगा।

बेटी बाप की लाडली बेटा मां का लाडला
पंडित मनीष महाराज ने कहा कि, बेटी बाप की ;लाड़ली होती है और बीटा माँ का लाडला होता है। बेटी जब तक पिता से बात नहीं कर लेती पिता के मन को संतोष नहीं मिलता।

पंडित मनीष महाराज ने कहा कि, कोरोना काल में बहार से घर आने पर हम सब सफाई कर के घर के अंदर जाते थे। सैनिटाइजर लगाते थे बार-बार साबुन से हाथ धोते थे। अब सब ये प्रक्रिया क्यों नहीं करते अगर आप सब सफाई का ये तरीका अपनाएंगे तो सारी बीमारियां से दूर रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: घर में नग्न हालत में मिली युवक...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के डूमरडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद घर से तेज़ दुर्गंध आने लगी।...

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मंगलवार को प्रदेश के...

CG Crime: दुष्कर्म पीड़िता के साथ वकील ने किया...

बिलासपुर। बिलासपुर में एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर वकील ने दुष्कर्म किया है। कोंडागांव की युवती हाईकोर्ट में केस लड़ने...

CG में हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स की नियुक्ति पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स की नियुक्ति को लेकर उठा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। SC ने इस मामले में...

ट्रेंडिंग