BHILAI BREAKING: 3 अलग-अलग दिन बंद रहेंगे मांस विक्रय की दुकानें, निर्देश जारी… ये वजह आई सामने; जानिए कब-कब बंद रहेंगे दुकानें

चेटीचंड , रामनवमी और महावीर जयंती पर भिलाई निगम क्षेत्र में बंद रहेंगी मांस विक्रय की दुकानें

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में आने वाले अलग-अलग तीन दिन मांस विक्रय दुकानें बंद रहेंगी। 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार, 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार और 4 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को समस्त मांस विक्रय केंद्र तथा पशुवध गृह और जीव हत्या बंद रखे जाएंगे। भिलाई निगम ने निर्देश जारी करते हुए सख्ती से इसका पालन करने कहा है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के परिपत्र दिनांक 23 अगस्त 2006 एवं 13 दिसंबर 2007 के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशु वध व मांस विक्रय केंद्र, चेटीचंड दिनांक 23 मार्च, रामनवमी दिनांक 30 मार्च और महावीर जयंती दिनांक 4 अप्रैल के दिवस में बंद रखे जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इसका आदेश प्रसारित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...