नव्या मलिक ड्रग्स केस में SIT गठित, सप्लाई नेटवर्क से हाईप्रोफाइल पार्टियों तक होगी जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर में चर्चित हाईप्रोफाइल नव्या मलिक ड्रग्स मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह टीम मामले की हर पहलू से गहन जांच करेगी और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी।

जानकारी के अनुसार, एसआईटी में एक एसीपी, क्राइम ब्रांच प्रभारी, गंज थाना प्रभारी समेत कुल पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह टीम 23 अगस्त 2025 को सामने आए चर्चित ड्रग्स मामले की दो चरणों में जांच करेगी।

पहले चरण में एसआईटी एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स की सप्लाई चेन, ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क, मनी ट्रेल, हाईप्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स के इस्तेमाल और नव्या मलिक की भूमिका जैसे पांच प्रमुख बिंदुओं पर फोकस करेगी।

वहीं दूसरे चरण में जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। इसमें अंतर्राज्यीय कनेक्शन, संरक्षण एवं मिलीभगत, डिजिटल फोरेंसिक जांच और ड्रग्स का सेवन करने वाले लोगों की पहचान जैसे अहम पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि एसआईटी जांच से ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...

दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30...

रायपुर। दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर एवं डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर के संयुक्त...

मंत्री ओपी चौधरी को भाजपा की राष्ट्रीय ‘सेवा संकल्प...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ का गठन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में गठित...