छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना पर विधायक अरूण वोरा का बयान, बोले- इस योजना से हर परिवार का होगा सशक्तिकरण…भाजपा पर तंज कसते हुए कहा- भाजपा के जुमलों पर नहीं, कांग्रेस के इरादे पर है प्रदेशवासियों का भरोसा

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व सातवीं बार दुर्ग विधानसभा से ताल ठोक रहे अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सहज एवं सरल है जिस तरह से फार्म भरवाकर आम जनता को भाजपा द्वारा गुमराह किया जा रहा था उस मामले का अब पटाक्षेप हो गया। कांग्रेस सरकार ने अपने 21वें वादे में महिलाओं की आर्थिक समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गृह लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 15 हजार रु एकमुश्त देने की घोषणा की है। वोरा ने कहा कि राजनैतिक शिखर पर होने के बावजूद बाबूजी ने ईमानदारी को सर्वप्रथम रखते हुए जनसेवा की प्रेरणा दी इसलिए उन्हें यह ज्ञात है कि लगातार बढ़ती महंगाई के इस दौर में घर चलना कितना मुश्किल है। उनके संस्कारों के साथ ही उनकी प्रेरणा और शहर के प्रति प्रेम हमेशा वास्तविक रहेगा। एक पिता का रिक्त स्थान सदैव खलता है किंतु दुर्ग शहर की जनता से उनके पारिवारिक संबंधों ने मुझे मतदाताओं के रूप में लाखों पालक दिए हैं जो मेरे लिए भगवान व पिता तुल्य हैं। आज प्रदेश भर में जो खुशहाली है बाजार गुलजार हैं किसान समृद्ध हैं, युवा एवं महिलाएं सशक्त हैं, आदिवासी, पशुपालक चहुंओर छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल अपना असर दिखा रहा है। इस बार प्रदेश की जनता सभी जुमलों को खारिज कर फिर से प्रदेश की अस्मिता एवं संस्कृति की रक्षा करने वाली कांग्रेस की सरकार पहले से भी अधिक सीटों से बनाने जा रही है। वोरा ने कहा कि राहुल गांधी के विजन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साकार कर के दिखाया है जिसके लिए जनता प्रत्यक्षदर्शी है व राज्य की समृद्धि को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...