ट्रायल के दौरान दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस में पथराव, 5 आरोपी गिरफ्तार, 16 को पीएम मोदी दिखाने वाले हैं हरी झंडी

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है. पत्थर मारने से ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशों में दरारें आई है. इस घटना की सूचना पर आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पांचों आरोपी बागबाहरा के रहने वाले हैं. आरपीएफ पुलिस रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियाें को आज रेलवे कोर्ट में पेश करेगी.

बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन 16 सितंबर से दुर्ग व विशाखापट्टनम के लिए चलाई जाएगी ,जिसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से 16 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस वंदे भारत ट्रेन को 13 सितंबर को ट्रायल के लिए चलाया गया, जो महासमुंद, बागबाहरा होते विशाखापट्टनम गई और वापस आते समय रात्रि 9 बजे बागबाहरा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर दिया.

आरपीएफ निरीक्षक प्रवीण धाक्कड़ ने बताया, इस पथराव से ट्रेन के कोच C2-10 , C4-1, C9-78 के शीशों में दरारें आई है. इस घटना की सूचना पर आरपीएफ पुलिस ने पांच पत्थरबाज आरोपी शिव कुमार बघेल , देवेन्द्र चंद्राकर , जीतू तांडी , लेखराज सोनवानी एवं अर्जुन यादव को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आज आरोपियों को रायपुर रेलवे कोर्ट मे पेश किया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...