छत्तीसगढ़ में अजीबोगरीब मामला : हाथी के हमले से किसान की मौत, मुआवजा लेने आई मृतक की 6 पत्नियां, उलझन में प्रशासन

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बालाझर चिमटापानी गांव के किसान सालिक राम टोप्पो की हाथी के हमले में मौत हो गई, लेकिन असली हैरानी तो तब हुई, जब मुआवजे की घोषणा होते ही छह महिलाएं अपने-अपने बच्चों के साथ वन विभाग पहुंच गईं और सभी ने खुद को मृतक की पत्नी बताया।

सरकारी जनहानि मुआवजे की प्रक्रिया अभी शुरू ही हुई थी कि सालिक की कथित पत्नियां एक-एक कर सामने आने लगीं। सभी महिलाओं ने बाकायदा अपने बच्चों समेत दावा किया कि वे ही सालिक की असली पत्नी हैं और मुआवजे की असली हकदार हैं। इससे गांव के लोग तो हैरान हैं ही, प्रशासन भी उलझन में पड़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सालिक ने अलग-अलग समय पर इन सभी छह महिलाओं से शादी की थी और हर एक के साथ कुछ वर्षों तक साथ रहा। उनके बच्चे भी हुए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और वन विभाग से मुआवजे की मांग करने लगे।

बताया जा रहा है कि सालिक अपनी अंतिम समय में एक पत्नी और बेटे भागवत टोप्पो के साथ चिमटापानी में रह रहा था। लेकिन बाकी महिलाएं भी पंचायत सरपंच से अपने नाम का पंचनामा बनवाकर सामने आ गई हैं। इससे पूरा गांव चर्चा में है और कई लोग इसे “हास्यास्पद लेकिन गंभीर मामला” बता रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी : सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि खरीदी को लेकर...

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार,...

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे...

महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद,...

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग...

17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की अपील खारिज कर दी है। महिला ने...