भिलाई। फोरलेन पर दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है दो छात्राओं को नेशनल में हाइवा ने पीछे से ठोकर मार दिया। घटना में एक कि मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को पकड़कर ले गई।

- शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
- मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 31 उरला निवासी खुशी साहू और सलौनी दोनों जजगिरी हाई स्कूल में 9वीं की छात्रा है।
- गुरुवार को उरला की ओर से स्कूल जाने के लिए निकले थे।
- पीछे से तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने दोनों छात्राओं को चपेट में लिया है।

- घटना में खुशी की मौत हो गई।
- सलौनी का उपचार जारी है।
- आक्रोशित लोगों ने सड़क को घण्टे भर तक जाम कर रखा गया है।

- पुलिस की समझाइश के बाद ही माहौल शांत हुआ है।
- लोगों की मांग थी कि उरला समेत आसपास के लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है।
- इसलिए अण्डरब्रिज जल्द निर्माण किया जाए।

- इसके अलावा मृतक व घायल को मुआवजा राशि दी जाए।
- साथ ही भिलाई तीन पुलिस, तहसीलदार,एसडीएम समेत आला अफसर भी घटनस्थल पर पहुंचे हैं।
