भिलाई। बिलासपुर में PSC की तैयारी कर रहे छात्र का निधन हो गया है। डेमेन्द्र (सोमू) देशमुख, पिता श्याम देशमुख, उम्र 27 वर्ष ग्राम जंजगिरी निवासी थे। 5 नवंबर की रात अचानक डेमेन्द्र को हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया। मृतक का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 2 बजे जंजगिरी के मुक्तिधाम में किया गया। डेमेन्द्र सहदेव देशमुख और अर्जुन देशमुख के भतीजा थे।


