CG में शिक्षक गिरफ्तार: शिक्षक ने महिला रिश्तेदार के साथ किया रेप, पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता, रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

CG में शिक्षक गिरफ्तार

डेस्क। पेंड्रा में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने अपनी ही रिश्तेदार महिला को हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित महिला ने पहले घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर शिक्षक तेरसु राम चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तेरसु राम चौधरी जो पेशे से शिक्षक हैं और उनके रिश्तेदार हैं। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी होता रहता है। बीते दिनों शिक्षक तेरसु राम उनके घर आया और मौका देखकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता लगातार विरोध कर रही थी, उसके बाद भी आरोपी ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से चला गया।

इसके बाद पीड़िता पहले तो लोक-लाज के चलते किसी से कुछ नहीं बोली पर जब महिला को अंदर ही अंदर घुटन महसूस होने लगी तो उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पीड़ित महिला ने पति के साथ पेंड्रा थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक तेरसु राम चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पतगवा गांव के रहने वाले और लटकोनी गांव के माध्यमिक शाला स्कूल में पदस्थ शिक्षक तेरसु राम चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...