CG – नाबालिग से रेप: टीचर ने 9वीं की छात्रा से किया रेप… फिर रिश्तेदार के परिचित ने भी किया दुष्कर्म… प्रेग्नेंट होने पर हुआ मामले का खुलासा

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा से शिक्षक ने रेप किया है। इतना ही नहीं इसके बाद स्टूडेंट के रिश्तेदार के परिचित ने भी दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हुई। बताया जा रहा है की छात्रा 9वीं क्लास पास करके 10वीं में गई है। पीड़िता के बयान और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मरवाही और पेंड्रा थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक 16 साल की छात्रा जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती है। उसी परिसर में हिंदी मीडियम स्कूल भी है। आरोपी टीचर हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ाता है। बरैंहाटोला के रहने वाला शिक्षक युगल किशोर दिनकर (35) ने छात्रा से जान-पहचान बढ़ाई। कुछ दिनों बाद वह छात्रा को बहला-फुसला कर अपने साथ बाहर ले गया। उसने छात्रा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह छात्रा से लगातार रेप करता रहा। अलग-अलग जगह ले जाकर उसने छात्रा से कई बार संबंध बनाए।

इसी दौरान छात्रा की मुलाकात उसके रिश्तेदार के परिचित त्रिलोक आर्मो (30) से हुई। त्रिलोक ने भी स्टूडेंट को दोस्ती का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले छात्रा की तबीयत खराब हुई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पता चला कि छात्रा गर्भवती है। नाबालिग ने सारी बात अपने परिजनों को बताई।

आरोपी टीचर मरवाही थाना क्षेत्र का रहने वाला है और युवक पेंड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। छात्रा के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और दोनों थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...