दुर्गा नगर में मातृ शक्ति को नमन कर” नारी शक्ति मंच ने मनाया तीज मिलन…खुशबू साहू बनीं तीज क्वीन, चंदा और दिव्या साहू ने भी जीता पुरस्कार

भिलाई। दुर्गा नगर (पश्चिम) सामाजिक विकास समिति, के तत्वाधान में कालोनी की महिलाओं द्वारा तीज मिलन (सावन महोत्सव ) का कार्यक्रम 20 अगस्त,2022 को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नारी शक्ति मंच दुर्गा नगर (पश्चिम) ,भिलाई के द्वारा “हिरवानी निवास गार्डन” में प्रात: 10 बजे आरंभ हुआ।

कार्यक्रम की संयोजिका चंदा हिरवानी द्वारा सर्वप्रथम मातृशक्ति को नमन कर कहा कि – त्याग, तपस्या, बलिदान, करुणा, प्रेम , ममता , सृजन जैसे गुणों के कारण औरत को नारी शक्ति माना जाता है।

इसके पश्चात् विभिन्न प्रतियोगिता हुए जिसमें तीज क्वीन मे खुशबू साहू विजयी रही, तथा चंदा हिरवानी द्वितीय और दिव्या साहू तृतीय स्थान पर रहीं।
“व्यंजन प्रतियोगता” में माधुरी सेन- प्रथम, सीमा गजभिए- द्वितीय और चंदा हिरवानी -तृतीय स्थान पर रहीं। “कुर्सी दौड” में सोनू धनजोडे़- प्रथम, सुमन वर्मा- द्वितीय और कविता गायकवाड़ -तृतीय स्थान पर रहीं। “टाइम हाऊजी” में माधुरी सेन- प्रथम, कांता साहू- द्वितीय और ममता चौरसिया -तृतीय स्थान पर रहीं। “क्विज प्रतियोगता” में इंदु साहू विजयी रहीं। पुरस्कार और गिफ्ट वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम संचालन हेतु कांता साहू, चंदा हिरवानी , दिव्या साहू, तनिष्का साहू, माधुरी सेन, नीलिमा वर्मा, सुषमा ताम्रकार, कविता गायकवाड़, सुमन वर्मा, सीमा गजभिए ने सराहनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम में लक्ष्मी देवांगन, पायल मुखर्जी, नीलम देवांगन, बिसन देशमुख, स्मिता सिंग राजपूत, खुशबू साहू, इंदु साहू, वर्षा सुलेरे, नीलम देवांगन, सुषमा ताम्रकार, प्रीमा भईया, गीता सिंग, मीरा सिंग, इंदु देशमुख, ममता चौरसिया, सोनू धनजोडे, भारती, चंदा हिरवानी, सुशीला हिरवानी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी ने ही कराई हत्या,...

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय...

बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख...

बड़ी खबर : IED बलास्ट होने से एडिशनल एसपी...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से दुखद खबर सामने आई है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे...

भिलाई में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की खबर से इलाके में दहशत फैल...

ट्रेंडिंग