साहू समाज को मिल गया नया प्रदेश अध्यक्ष: टहल ने शांतनु को दी करारी शिकस्त…देखिए छत्तीसगढ़ साहू समाज की पूरी कार्यकारिणी, किसे-कितने वोट मिले

भिलाई। आज प्रदेशभर के साहू समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने मुखिया के लिए टिकरापारा मुख्यालय में मतदान किया। इसमें प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष पद पर बालोद निवासी टहल सिंह साहू, उपाध्यक्ष पद पर गरियाबंद निवासी भुवनेश्वर साहू व मोहन कुमारी चुने गए।

चुनाव अधिकारी रमेश साहू अधिवक्ता ने अपने कुशल निर्देशन में चुनाव संपन्न कराया। 31 जिलों से 31 जिलाध्यक्ष व 62 जिला उपाध्यक्ष व 20 डेलीगेट सदस्यों ने मतदान करने पहुंचे थे।

अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान पर थे। टहल सिंह साहू ने 57 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शांतनु साहू को 10 मतों से परास्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया । वहीं पुरूष उपाध्यक्ष पद पर भी 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

गरियाबंद निवासी भुनेश्वर साहू 49 मत पाकर अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी पुरूषोत्तम साहू 9 मतों से हार का मुंह दिखाया। महिला उपाध्यक्ष के लिए 4 उम्मीदवार चुनावी समर में आमने-सामने थीं। इस पद पर मोहन कुमारी साहू ने 58 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रकुमारी साहू को 14 मतों से हराया।

बता दे इस चुनाव में 113 अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व डेलीगेट सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर टहल सिंह साहू ने 57, शांतनु ने 47, मेघराज व धनंजय साहू ने 3-3 व बरसाती साहू ने 2 वोट पाए।

इसी तरह पुरूष उपाध्यक्ष पर भुवनेश्वर ने 49, पुरूषोत्तम साहू ने 40, दूजे राम व गोविंद साहू ने 9-9 व विनोद कुमार साहू ने 7 व महिला उपाध्यक्ष पर मोहन कुमारी 58, चंद्रकुमारी 44, त्रिवेणी 9 व रोहिणी साहू ने मात्र एक वोट पाए। सभी पदों पर एक मत निरस्त पाया गया।

मतगणना के बाद देर शाम को चुनाव अधिकारी ने परिणाम के बाद जीत का प्रमाण-पत्र देते हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की शुभकामनाएं देते हु कर्तव्यनिष्ठा से काम से काम करने आशा व्यक्त की।

विजयी अध्यक्ष व उपाध्यक्षद्वय ने समाज हित में ईमानदारी व जिम्मेदारीपूर्वक पद का निर्वाहन करने के आशांवित किया। उनकी जीत पर प्रदेश साहू संघ, संभागीय, जिला, तहसील, क्षेत्रीय व परिक्षेत्रीय साहू संघ ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...