खबर का असर: भिलाई के इस बदहाल सड़क निर्माण के लिए जारी हुआ टेंडर: रहवासियों को मिलेगी बड़ी राहत… BJYM ने किया था प्रदर्शन; भिलाई TiMES ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर

भिलाई। भिलाई के वार्ड-22 कुरूद के सुंदर विहार कॉलोनी की बदहाल सड़क का सीमेंटीकरण होने वाला है। जिससे रहवासियों ने चैन की सांस ली है। आपको बता दें, इन सड़कों पर बारिश का पानी भर जाता है। जिससे आने जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 3 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा यहां धान रोपाई का अनोखा प्रदर्शन किया गया था। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहां था इस पर जल्द से जल्द निराकरण नहीं किया गया तो वार्ड की जनता के साथ धरने पर बैठेंगे। इस रोड को बनाने के लिए 10 अगस्त को भिलाई निगम द्वारा 33.11 लाख रुपए के ऑनलाइन टेंडर जारी किए गया हैं।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयंक गुप्ता ने बताया कि, निगम प्रशासन एवं वार्ड पार्षद की निष्क्रियता के कारण ही इतने दिनों तक वार्ड 22 सुंदर विहार के लोगों को मूल भूत सुविधाओं से वंचित रखा जाता था। परंतु हमारे अनोखे आंदोलन से निगम प्रशासन एवं शहर सरकार की आंखों में लगी काली पट्टी हटी और हमारे वार्ड 22 सुंदर विहार की जनता को पक्की सड़क मिलने जा रही। इसके लिए में वार्ड 22 की सम्पूर्ण जनता, सुंदर विहार कॉलोनी की जनता, भाजपा वैशाली नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया। निगम प्रशासन एवं शहर सरकार का भी आभार व्यक्त करता हूं कि 4 साल बाद ही सही शहर सरकार ने हमारे वार्ड 22 की जनता की पीड़ा को तो समझा आशा है कि निगम प्रशासन एवं शहर सरकार ऐसे ही वार्ड 22 की जनता को मूल भूत सुविधा देंगे अन्यथा भाजयुमो का एक एक कार्यकर्ता वार्ड 22 की ओर निरंतर आपका ध्यान आकर्षित करवाता रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की मौत, दो महीने...

- मृतक युवक का नाम मुकेश कुर्रे, पत्नी कमलेश्वरी... - दोनों खुर्सीपार में रिश्तेदार के घर खाना खाकर लौट रहे थे कोहका... - खुर्सीपार ITI के...

भिलाई की बेटी का विश्व में बजा डंका: त्वचा...

भिलाई। भिलाई की डॉक्टर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा बालपांडे को बाली इंडोनेशिया में आयोजित होने वी आले इंटरनेशन लेप्रोसी कांग्रेस - 2025 में...

मुख्यमंत्री साय ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली।...

CM साय की बड़ी घोषणाएं: पंडरिया में उप तहसील,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर कोने को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने...