भिलाई में फंदे पर लटकी मिली रेलवे कर्मी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग. जिले में गुरुवार को एक रेलवे कर्मी की फंदे पर लटकती लाश मिली है। मृतक की बहन सलोनी ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर की है। फिर शव को फंदे पर लटका दिया है। मामला पुरानी भिलाई थाना इलाके का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, पदुम नगर निवासी एन श्याम (56) रेलवे में कर्मचारी थे। सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया, शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव का पीएम हो चुका है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। पुलिस परिजनों से भी इस बारे में बात करेगी।

सीएसपी हरीश पाटिल ने कहा कि, एन श्याम की पत्नी ने बताया कि बुधवार रात में वो पति को ऊपर के कमरे में खाना देने गई थी। उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। उसने सोचा की श्याम नाराज है इसलिए दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद वो नीचे आ गई। जब गुरुवार सुबह भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से देखने पर फंदे पर लटकता मिला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ ने खोया “ब्लैक डायमंड”: CM साय ने पद्मश्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने आज हास्य कवी के क्षेत्र में अपना "ब्लैक डायमंड" खो दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के...

माइलस्टोन अकादमी में कॉमर्स ग्रुप के लिए गाइडेंस एंड...

भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी में 26 जून को कॉमर्स ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए गाइडेंस एंड करियर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...

बढ़ते अपराध के बीच दुर्ग पुलिस हुई सख्त: आदतन...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग-भिलाई में लगातार बढ़ते क्राइम ग्राफ के बीच पुलिस ने कुछ सख्त एक्शन लिए है। पुलिस ने आदतन बादमाश और हथियार लेकर घुमने...

भिलाई के हिस्ट्रीशीटर दीपक नेपाली की दुर्ग पुलिस को...

भिलाई। भिलाई के हिस्ट्रीशीटर दीपक नेपाली की तलाश दुर्ग SSP विजय अग्रवाल (IPS) कर रही है। फरार आरोपी पर पुलिस ने 3000 रूपए इनाम...