घर में मिली युवक की जली हुई लाश, क्या अपनों ने ही कर दी हत्या ? मृतक के दोनों भाई फरार… मां की हत्या भी कर चुके हैं दोनों… जानिए क्या है पूरा मामला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की जली हुई लाश उसके घर में मिली है। मृतक का नाम 35 वर्षीय जितेश चौहान, विनोबा नगर निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र के सोनूमुड़ा मोहल्ले का है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को जूटमिल थाना क्षेत्र के सोनूमुडा मोहल्ले में विनोबा नगर निवासी जितेश चौहान की जली हुई लाश मिली। मृत युवक सोनूमुडा का रहने वाला था, लेकिन भाईयों के साथ हुए विवाद के बाद वह उनसे अलग होकर विनोबा नगर में रहता था। युवक शनिवार की शाम अपने दोनों भाईयों रितेश और मुकेश चौहान के साथ देखा गया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीनों भाईयों के बीच में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद ये हत्या की गई होगी।

घटना के बाद से मृतक के दोनों भाई फरार हो गए हैं। इससे पुलिस का शक उन्हीं दोनों पर है। दोनों भाईयों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जूटमिल थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि मृत युवक के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर शव को घसीटा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है और उनके दिशा-निर्देश के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृत युवक अविवाहित था और घर में अकेला ही रहता था।

थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल ने बताया कि मृत युवक जितेश चौहान के दोनों भाई रितेश और मुकेश इससे पहले अपनी मां की हत्या भी चाकू से वार कर कर चुके हैं। दोनों फरार चल रहे थे। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभी कुछ दिनों पहले ही वे दोनों जेल से छूटकर आए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...